आउटसोर्स कर्मियों को नया न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग

जबलपुर: मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी.पी. पाठक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा तथा एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के सीएमडी को पत्र लिखकर बिजली कंपनियों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को शासन द्वारा घोषित नए न्यूनतम वेतन का भुगतान अप्रैल 2026 से सुनिश्चित करने की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि अकुशल श्रमिकों के लिए 20,358, अर्धकुशल के लिए 22,568, कुशल के लिए 24,864 तथा उच्च कुशल श्रमिकों के लिए 26,960 रुपए न्यूनतम वेतन निर्धारित किया गया है, जिसका पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। फेडरेशन ने यह भी मुद्दा उठाया कि उच्च कुशल योग्यता रखने वाले कर्मचारियों को वर्तमान में केवल कुशल श्रेणी का वेतन दिया जा रहा है, जिससे उनमें असंतोष है।

उन्होंने मांग की कि टेंडर शर्तों एवं कंपनी स्तर पर आवश्यक नीति संशोधन कर उच्च कुशल कर्मचारियों को उनकी योग्यता के अनुरूप वेतन दिया जाए। इस संबंध में वरिष्ठ जोनल सचिव एन.के. यादव (इंदौर) द्वारा भी पत्र प्रेषित किया गया है। फेडरेशन के यू.के. पाठक, दिनेश दुबे, अनूप वर्मा, उमाशंकर दुबे, केदारनाथ अग्निहोत्री, सीताराम कुरचानिया, श्याम मोहन वर्मा, अविनाश तिवारी, सुधीर मिश्रा, दीपक मेमने, विजय तिवारी, योगेश डोंगरे, मोहन श्रीवास, राजेश मिश्रा, मोहित पटेल, मनोज पाठक, योगेश पटेल, दिलीप पाठक, आर.के. चौबे, दयाशंकर, सतेन्द्र सुहाने और दिनेश गोस्वामी ने भी कर्मचारियों के हित में इस मांग का समर्थन किया है।

Next Post

चुनाव ड्यूटी पर गए 27 IAS अफसरों के विभागों का प्रभार अन्य अफसरों को सौंपा

Tue Mar 24 , 2026
भोपाल: राज्य सरकार ने प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेक्षक के रूप में भेजे गए 27 आईएएस अधिकारियों के विभागों का अतिरिक्त प्रभार अन्य अधिकारियों को सौंप […]

You May Like

मनोरंजन