स्टॉक होल्डिंग सर्विसेज ने नये खुदरा निवेशकों को सशक्त बनाने के लिए पेश किया स्टॉकफिन 2.0

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (वार्ता) स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली ब्रोकरेज कंपनी स्टॉक होल्डिंग सर्विसेज लिमिटेड ने बुधवार को अपना निवेश ऐप स्टॉकफिन 2.0 पेश किया।

स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन भारत सरकार के उपक्रम आईएफसीआई लिमिटेड की सहायक कंपनी है।

वित्तीय सेवा विभाग से संयुक्त सचिव मनोज मुत्तथिल अय्यप्पन ने इस ऐप का अनावरण किया। इस अवसर पर आईएफसीआई लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी (एमडी एवं सीईओ) अधिकारी राहुल भावे, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन के एमडी एवं सीईओ अतुल सक्सेना और स्टॉकहोल्डिंग सर्विसेज के एमडी एवं सीईओ प्रभात कुमार दुबे भी उपस्थित थे।

स्टॉकफिन 2.0 एक नयी पीढ़ी का निवेश ऐप है, जिसे निवेशकों को सरल, सुरक्षित और सहज निवेश अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। महानगरों से लेकर तेजी से बढ़ते टियर-2 और टियर-3 शहरों तक, यह ऐप देशभर में वित्तीय भागीदारी को मजबूत करने और निवेश को अधिक सुलभ, समझने में आसान और भरोसेमंद बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। भविष्य के लिए तैयार तकनीकी संरचना, बेहतर प्रदर्शन और नये इंटरफेस के साथ यह ऐप देश के तेजी से बदलते निवेश परिदृश्य के अनुरूप है।

इस ऐप में इक्विटी, डेरिवेटिव्स, स्टॉक एसआईपी, म्यूचुअल फंड, ईटीएफ, एसएमएफ स्टॉक्स और आईपीओ जैसे सभी निवेश विकल्प एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। ऐप का सरल डैशबोर्ड बाजार सूचकांकों, पोर्टफोलियो मूल्य, सबसे ज्यादा बढ़त और गिरावट में रहने वाले शेयरों की स्पष्ट जानकारी देता है। होल्डिंग्स, पोजीशंस और लाभ-हानि की रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध रहती है। स्क्रीनर्स, तकनीकी संकेतक, रिसर्च कॉल्स और विस्तृत रिपोर्ट निवेशकों को बेहतर निर्णय लेने में मदद करते हैं।

शॉर्ट ट्रेडिंग के लिए “आज खरीदें, कल बेचें” का अलग सेक्शन भी दिया गया है। लक्ष्य-आधारित म्यूचुअल फंड निवेश से लंबी अवधि की बचत की योजना और ट्रैकिंग आसान हो जाती है।

Next Post

स्कोप और कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनस के साथ किया समझौता

Wed Jan 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय लोक उपक्रमों के मंच स्टैंडिंग कॉन्फ्रेंस ऑफ़ पब्लिक एंटरप्राइजेज (स्कोप) और क्षमता निर्माण क्षेत्र पर केंद्र सरकार की एजेंसी कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन (सीबीसी) ने दीक्षा नेतृत्व कार्यक्रम के तहत तीसरे बैच के प्रशिक्षण के लिए इंडियन स्कूल ऑफ़ बिजनेस (आईएसबी) के साथ एक करार […]

You May Like