विंडसर हाइट्स परिसर में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा

कटनी:गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कटनी के झिंझरी क्षेत्र स्थित बिलहरी मोड़ पर विकसित हो रही विंडसर हाइट्स आवासीय परियोजना परिसर में पूरे सम्मान, गरिमा और उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया। तिरंगे के लहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के वातावरण से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर परियोजना के जनरल मैनेजर संतोष डेंगरी ने संक्षेप में कहा कि विंडसर हाइट्स कटनी के शहरी विकास को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जहाँ आधुनिक प्लानिंग और गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है।वहीं कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी का उद्देश्य कटनी के लोगों को बेहद किफायती कीमत पर प्रीमियम जीवनशैली उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कम कीमत में भी इस परियोजना में क्लबहाउस, स्विमिंग पूल सहित कई आधुनिक सुविधाएँ दी जा रही हैं, जो आमतौर पर बड़े शहरों की महंगी परियोजनाओं में देखने को मिलती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ दो महीनों के भीतर फेज-1 की सफल बुकिंग होना इस बात का प्रमाण है कि कटनी की जनता ने इस परियोजना को भरपूर प्यार और विश्वास दिया है। जनता से मिले इस सकारात्मक सहयोग ने कंपनी को आगे और बेहतर विकास कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परियोजना से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मौके पर मौजूद सेल्स टीम से दीपक विश्वकर्मा, अमरनाथ गुप्ता, रमेश गुप्ता एवं हिमांशु उपस्थित रहे। वहीं कंस्ट्रक्शन टीम की ओर से आशीष, राहुल, राजू यादव, कमलेश चौधरी, अवधेश शास्त्री एवं कैलाश भी कार्यक्रम में शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं और कटनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Post

शासकीय स्कूल में बच्चों से कराया गया खतरनाक काम, हाईटेंशन लाइन के बीच छत पर चढ़ाकर लगवाई लाइटिंग

Mon Jan 26 , 2026
पांढुरना: अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षित कर काबिल बनाने स्कूलों में पहुंचाते है,लेकिन अक्सर देखने में आ रहा है कि कुछ शिक्षकों द्वारा इन छात्रों से स्कूल की साफ-सफाई तथा उनसे बंधुओं मजदूरों की तरह काम कराने के साथ ही उनसे खतरनाक काम करा इन बच्चों की जान तक जोखिम […]

You May Like