पांढुरना: अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षित कर काबिल बनाने स्कूलों में पहुंचाते है,लेकिन अक्सर देखने में आ रहा है कि कुछ शिक्षकों द्वारा इन छात्रों से स्कूल की साफ-सफाई तथा उनसे बंधुओं मजदूरों की तरह काम कराने के साथ ही उनसे खतरनाक काम करा इन बच्चों की जान तक जोखिम में डालते में कोई गुरेज नहीं करते ।कुछ ऐसा ही नजारा बीते दिवस नगर जिला मुख्यालय के एसडीएम तथा शिक्षा विभाग कार्यालय से लगे शासकीय एमपीएल हाईस्कूल में दिखाई दिया यहां के छात्रों को स्कूल की छत तथा दीवारों पर खड़ा कराते हुए इनके हाथों से विद्युत लाइटिंग की सीरीज लगाई गई,जब कि छत के ऊपर से होकर हाई टेशन विद्युत लाईन के जानलेवा तार की लाईन बिछी हुई है,लेकिन इसके बावजूद स्कूल के प्राचार्य तथा शिक्षकों द्वारा बच्चों की जान की परवाह किए बगैर उनसे इस तरह का खतरनाक कार्य कराया ।
स्कूल के सामने से होकर गुजरने वाले राहगीरों द्वारा यह नजारा देख स्कूल के शिक्षकों को कोसते नजर आए जागरूक लोगों का मानना है कि नन्हे मुन्हें स्कूली छात्रों से इस तरह जान लेवा कार्य कराने वाले शिक्षकों को दंडित करना चाहिए जिससे इस तरह के कार्य कोई भी शिक्षक स्कूली छात्रों से ना करा सकें ।नगर जिला मुख्यालय के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी के साथ ही शिक्षा विभाग के कार्यालय के सामने छात्रों की जान जोखिम में डालकर शिक्षकों द्वारा इस तरह कार्य कराया जा रहा है तो क्षेत्र के अन्य ग्रामों के स्कूलों में शिक्षकों द्वारा छात्रों से किस तरह कार्य कराया जाता होगा इस बात का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है ।
इनका कहना है
गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय भवनों को विद्युत रोशनी से जगमागने के निर्देश दिए है,लेकिन हमारे स्कूल में कोई चपरासी नहीं है,इसलिए स्कूली छात्रों को ही स्कूल के छत पर चढ़ाकर दीवारों पर विद्युत लाइटिंग बिछाई गई। इस दौरान स्कूल के अन्य शिक्षकों के साथ ही में भी खडी थी।
श्रीमती पाटिल
प्राचार्य शासकीय एमपीएल स्कूल पांढुरना
मुझे इसके संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है,लेकिन शिक्षकों द्वारा छात्रों को स्कूल भवन के छत पर चढ़ाकर इस तरह इनकी जान जोखिम में डालकर कार्य किया है तो यह सहीं नहीं है,में इसकी जानकारी लेते हुए उचित कार्यवाही करूंगा ।
श्री एच.हांडे
विकासखंड शिक्षा अधिकारी पांढुरना
