इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में हफ्ता वसूली को लेकर एक हेयर सैलून संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार 25 जनवरी की दोपहर करीब 1 बजे मालवा मील क्षेत्र स्थित शारदा हेयर कटिंग में सैलून संचालक गोलू श्रीवास काम कर रहा था।
इसी दौरान शिवाजी नगर निवासी सूरज वहां पहुंचा और दुकान चलाने के बदले फ्री में बाल काटने व हफ्ता देने की मांग करने लगा। फरियादी ने हफ्ता देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।घटना में सचिन नामक युवक घायल हुआ है। परदेशीपुरा पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ धारा 119(1), 115(2), 296(बी), 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
