इंदौर: नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने जोन-2 क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया. इस अभियान का फोकस अपराधियों की निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर सघन सर्चिंग और जनता के साथ प्रत्यक्ष संवाद बढ़ाने पर रहा. ड्रोन पेट्रोलिंग और बीडीएस टीम की मदद से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई. पुलिस की टीम ने जहां 39 गुंडे, 18 चाकूबाज और 22 निगरानी बदमाशों की जांच की गई, वहीं तीन स्थाई और 16 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए. शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 चालकों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई.
अभियान के तहत सी-21 मॉल, मल्हार मॉल, खजराना और अन्य व्यस्त क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया. बॉम्ब डिस्पोजल स्म्ॉड ने पार्किंग, सार्वजनिक स्थल और लावारिस वस्तुओं की जांच की. साथ ही, भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी गई, जिससे रियल-टाइम मॉनिटरिंग और तुरंत कार्रवाई संभव हुई. अभियान के दौरान पुलिस ने 42 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें सक्रिय अपराधी, निगरानी बदमाश और चाकूबाज शामिल थे. 39 गुंडे, 18 चाकूबाज और 22 निगरानी बदमाशों की जांच की गई, जबकि तीन स्थाई और 16 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए. शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 चालकों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई.
जनसंवाद और मोहल्ला मीटिंग से भी किया जा रहा लोगों को प्रेरित
इसके साथ ही पुलिस द्वारा थाना स्तर पर जनसंवाद और मोहल्ला मीटिंग्स के माध्यम से नागरिकों को अपराध नियंत्रण में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. डीसीपी कुमार प्रतीक का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112 या क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 पर दें. यह अभियान पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन और एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में संचालित किया. इस दौरान एसीपी राजकुमार सराफ, कुंदन मंडलोई, हिमानी मिश्रा समेत सभी थाना प्रभारियों सीबी सिंह, आरडी कानवा, डॉ. सहर्ष यादव, मनोज सेंधव, तारेश सोनी, मनीष लोधा सहित टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई. उन्होंने यह भी कहा कि शहर की सुरक्षा तभी सशक्त होगी, जब पुलिस और जनता मिलकर अपराध के खिलाफ खड़ी होगी.
