बैतूल में दिनदहाड़े महिला का अपहरण, हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट और लूटपाट

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दिनदहाड़े महिला के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि बोलेरो वाहन से पहुंचे करीब 10 हथियारबंद लोगों ने एक घर में घुसकर महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट की। बदमाश कट्टा, तलवार और लोहे के पाइप लेकर पहुंचे थे। इसके बाद महिला को जबरन अपने साथ ले गए।

घटना बीजादेही थाना क्षेत्र के बालईमाल गांव की है। परिजनों के मुताबिक, आरोपियों ने घर में घुसते ही परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। विरोध करने पर महिला के माता-पिता और बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि बदमाशों ने लोगों की आंखों में मसाला झोंका, घर में तोड़फोड़ की और जेवर व नकदी भी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बैतूल पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, अपहृत महिला आरोपियों में से एक को पहले से जानती थी। महिला तलाकशुदा है और उसका तलाक भी संबंधित आरोपी के कारण होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। उसके मिलने के बाद मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस अपहरण के पीछे की वजह और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Next Post

उज्जैन में जहरीली गैस से मौत: पीड़ित परिवारों को 30-30 लाख देगा होटल प्रबंधन

Sun Nov 1 , 2026
उज्जैन। देवास रोड स्थित आउटलेट में फूड वेस्टेज टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दम तोड़ने वाले मृतकों के परिजनों को श्री गंगा ग्रुप 30-30 लाख रुपए की सहायता देगा। प्रबंधन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए यह निर्णय लिया है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मृतकों के […]

You May Like