जहरीला पदार्थ के सेवन से महिला की मौत

चितरंगी। चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरटोला सोठिया निवासी एक 40 वर्षीय महिला अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली। जहां मंगलवार की अल सुबह चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के दौरान दम तोड़ दी।

पुलिस के अनुसार सुंदरटोला सोठिया निवासी बुटाले देवी सिंह गोड़ पति रामदमन सिंह उम्र 40 वर्ष ने बीते दिन सोमवार को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली। आनन-फानन में उपचार के लिए चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, लेकिन मंगलवार की अल सुबह दम तोड़ दी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Next Post

शेफ्लर इंडिया ने अमित भालेराव को सीओओ नियुक्त किया

Tue Aug 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) मोशन टेक्नोलॉजी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी शेफ्लर इंडिया ने मंगलवार को अमित भालेराव को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त करने की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि उनकी नियुक्ति 10 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गयी है। इस भूमिका में वह भारत […]

You May Like