ट्रेन से गिरा यात्री, गंभीर रूप से हुआ घायल 

शाजापुर, जिले के मक्सी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम को भोपाल दाहोद एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान भोपाल के रहने वाले विशाल के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि विशाल दोपहर को भोपाल से ट्रेन में सवार हुआ था और आलोट अपनी ससुराल अपनी पत्नी से मिलने जा रहा था. जब ट्रेन मक्सी स्टेशन के पास पहुंची तब वह कोच के दरवाजे गेट पर बैठा हुआ था. इसी दौरान अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वह तेज रफ्तार चलती ट्रेन से सीधे नीचे कंक्रीट पर जा गिरा. ट्रेन से युवक के गिरने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए 108 एंबुलेंस और रेलवे पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल विशाल को पहले मक्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया.

Next Post

नीट पेपर लीक मामले में युवक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Sat Jun 27 , 2026
शाजापुर,  नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार शाम को बस स्टैंड पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया. केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने शहरी हाईवे पर चक्का जाम करने का प्रयास किया. हालांकि, पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों […]

You May Like