काठमांडू: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ के बाद कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में कर्मचारी फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 898 कर्मचारी अब भी सुरंगों के अंदर फंसे हुए हैं, जबकि 361 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। त्रिशूली-3 ‘ए’ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम ने सुरंग में करीब 6 इंच का छेद कर पाइप के जरिए अंदर हवा पहुंचाने की व्यवस्था की है। अब इस छेद को बड़ा कर मैनहोल बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि बचावकर्मी सुरंग के अंदर पहुंचकर फंसे लोगों को बाहर निकाल सकें। 26 अगस्त को भोटेकोशी और त्रिशूली नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद नेपाल में भारी जनहानि और तबाही हुई है। नेपाल और तिब्बत में मृतकों का कुल आंकड़ा 804 तक पहुंच गया है।
Next Post
भुजरिया के मौके पर किन्नरों ने निकाला जुलूस, गुफा मंदिर तक पहुंचा कारवां
Sun Aug 30 , 2026
भोपाल: भुजरिया के मौके पर किन्नर समुदाय की ओर से जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में किन्नर शामिल हुए। पारंपरिक अंदाज में निकला यह जुलूस शहर के अलग-अलग इलाकों से होते हुए गुफा मंदिर तक पहुंचा। इस दौरान रास्ते में लोगों की भीड़ नजर आई और जुलूस का […]

You May Like
-
10 months ago
हाईवे पर हादसा, ट्रैक्टर से गिरे मजदूर की मौत
-
4 months ago
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी
-
10 months ago
विधायक ने किया औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण
-
7 months ago
दिग्विजय का अयोध्या पहुंचना सकारात्मक संकेतः भाजपा