दिल्ली में सीएनजी दो रुपये महंगी

नई दिल्ली, 26 मई (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम एक बार फिर बढ़ गये हैं।

दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी की आपूर्ति करने वाली सिटी गैस वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने मंगलवार से इसकी कीमत दो रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी है। दिल्ली में अब एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये हो गयी है। पहले इसकी कीमत 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

दूसरे शहरों में भी सीएनजी के दाम में दो रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गयी है।

सीएनजी की कीमतों में इस महीने यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई और 23 मई को भी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम दो-दो रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाये थे। इस प्रकार तीन बार में इसके दाम छह रुपये बढ़ गये हैं।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया संकट के बीच आपूर्ति बाधित होने से घरेलू बाजार में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की खुदरा कीमतों में लगातार वृद्धि की जा रही है। गत 15 मई से अब तक पेट्रोल की कीमत 7.35 रुपये और डीजल की 7.53 रुपये प्रति लीटर बढ़ायी गयी है।

 

 

Next Post

हिन्द प्रशांत क्षेत्र के मुद्दों के समाधान के लिए विश्वसनीय और पारदर्शी साझेदारी जरूरी: जयशंकर

Tue May 26 , 2026
नयी दिल्ली 26 मई (वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि स्वतंत्र और खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करना क्वाड देशों की साझा जिम्मेदारी है और विश्वसनीय तथा पारदर्शी साझेदारियों के बल पर ही इसे बेहतर ढंग से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर आपूर्ति […]

You May Like