![]()
गाले, भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार 15 अगस्त 2026 से गाले में शुरू हो गया है। भारत आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इसी दिन टीम इंडिया अपना 600वां टेस्ट मैच भी खेल रही है।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यह गिल का बतौर कप्तान और खिलाड़ी पहला श्रीलंका दौरा है।
*भारत का स्कोर 76/1*
भारत को पहले सत्र में पहला झटका लगा। ओपनर यशस्वी जायसवाल रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया का स्कोर 76 रन पर 1 विकेट था।
मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
