
पारा/झाबुआ। समीपस्थ ग्राम ढोचका नाहरखोदरा में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने की जानकारी सामने आने के बाद वन विभाग की टीम घटना स्थल पहुंची। पारां से करीब 15 किमी दूर ग्राम पंचायत ढोचका के नाहर खोदरा फलिये में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। बताया जाता की मृत तेंदुए को किसी चरावाह बच्चे ने सबसे पहले देखा फिर ग्रामवासियो को उसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को तेंदुएं के मृत पढ़े होने की सूचना दी। ग्राम ढोचका में तेंदुआ के मृत मिलने की खबर मिलते ही वन विभाग का अमला तत्काल घटना स्थल पर पहुंचा। साथ ही इंदौर से वन विभाग की फॉरेनसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची। घटना स्थल पर उपस्थित अधिकारी ने बताया की उक्त मृत तेंदुआ को इंदौर डिवीज़न ले जाया जावेगा जहां पर तेंदुएं के शव का परीक्षण कर पता लगाया जावेगा की तेंदुएं की मौत कैसे हुई।
