ओरिएंटल रेल इंफ्रा को उत्तर पश्चिमी रेलवे से मिला 1.61 करोड़ का ऑर्डर

मुंबई, 6 मार्च (वार्ता) ओरिएंटल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को उत्तर-पश्चिमी रेलवे से 1.61 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त हुआ है।

इस ऑर्डर के तहत बर्थ और सीटों के रेट्रोफिटमेंट के लिए पीयू फोम (पॉलीयूरेथेन फोम) के 66 सेटों की आपूर्ति की जाएगी, जिन्हें उत्तर पश्चिमी रेलवे, अजमेर को डिलीवर किया जाएगा।

अनुबंध की शर्तों के अनुसार, कुल ऑर्डर मूल्य एक करोड़ 61 लाख 21 हजार 160 रुपये है, जिसमें 95 प्रतिशत भुगतान नामित निरीक्षण एजेंसी द्वारा निरीक्षण प्रमाण पत्र जारी करने और डिलीवरी प्रमाण प्रस्तुत करने पर किया जाएगा जबकि शेष पांच प्रतिशत का भुगतान सामग्री की प्राप्ति, निरीक्षण और स्वीकृति के बाद किया जाएगा। यह परियोजना 6 सितंबर, 2026 तक पूरी होनी है।

इस ऑर्डर से भारतीय रेलवे में यात्री सुविधाओं और आराम में सुधार होगा, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव मिलेगा। साथ ही यह परियोजना ओरिएंटल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को रेलवे सेक्टर में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा।

 

Next Post

अब एस्ट्रानोवा मोबिलिटी के नाम से जानी जाएगी इलेक्ट्रिफाई मोबिलिटी

Thu Mar 6 , 2025
नई दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) फाइनेंसिंग एवं और परिसंपदा प्रबंधन कंपनी इलेक्ट्रिफाई मोबिलिटी ने अपना नाम बदलकर एस्ट्रानोवा मोबिलिटी कर लिया है, जो कंपनी के ईवी से आगे बढ़कर संधारणीय (सस्टेनेबल) गतिशीलता में क्रांति लाने के विजन को दर्शाता है। कंपनी ने गुरुवार को बयान जारी कर […]

You May Like