शोरूम में घुसकर युवक को पेट में मारी गोली


इंदौर:देपालपुर थाना क्षेत्र में इंदौर रोड स्थित महिंद्रा शोरूम के भीतर घुसकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस के मुताबिक घायल युवक ग्राम अहीरवास निवासी संजय गुर्जर है, जो शाम करीब 4 बजे नई गाड़ी देखने शोरूम पहुंचा था। इसी दौरान एक कार से उतरे विकास शूटर ने सीधे शोरूम में घुसकर पिस्टल से फायर किया और मौके से साथियों के साथ फरार हो गया।

सूचना पर देपालपुर थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया। एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद सामने आया है। पुलिस ने संजय के बयान पर विकास शूटर, हरिओम डिंगर (एचडी ग्रुप), गोकुल परमार सहित अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

Next Post

श्वान हत्या मामले में बवाल, एनजीओ कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर की तोड़फोड़ की

Tue Jan 13 , 2026
इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र में श्वान की बेरहमी से हत्या का मामला अब हिंसक रूप ले गया है। सी 21 मॉल के पास श्वान की पीट पीटकर हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आक्रोशित कुछ एनजीओ कार्यकर्ता कल रात आरोपी बलराम के घर पहुँच गए और […]

You May Like

Play sound