जनसुनवाई: 42 साल पुराने शिव शक्ति मंदिर को तोड़ने की कोशिश का आरोप

जबलपुर। महाराजा अग्रसेन वार्ड के अंतर्गत पुरानी जगदम्बा कॉलोनी स्थित करीब 42 वर्ष पुराने सार्वजनिक श्री शिव शक्ति मंदिर को तोड़ने के कथित प्रयास और धार्मिक गतिविधियों में व्यवधान उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कॉलोनी के रहवासियों, मंदिर में आस्था रखने वाले भक्तों और श्री शिव शक्ति जगदम्बा सेवा समिति के सदस्यों ने एसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में सामूहिक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में सुनील कुमार जैन, पारुल जैन सहित अन्य लोगों पर मंदिर को तोड़ने की कोशिश करने, शनिदेव मंदिर की सुरक्षा के लिए लगाई गई फेंसिंग को उखाड़ने का प्रयास करने और सार्वजनिक रूप से धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। आवेदकों के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को हुई घटना के संबंध में विजय नगर थाने में पहले भी शिकायत की गई थी। वहीं, मंदिर को लेकर पूर्व में की गई शिकायतों के मामले में तहसीलदार अधारताल न्यायालय द्वारा 24 दिसंबर 2020 को आदेश भी पारित किया जा चुका है। रहवासियों ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर नामजद एफआईआर दर्ज की जाए तथा धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कथित रूप से विवाद और धमकी देने वालों के खिलाफ दंडात्मक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए।

.....

Next Post

पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग, प्रत्याशियों ने मंत्री ओमप्रकाश राजभर का आवास घेरा

Tue Nov 17 , 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों ने समय पर चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पंचायत चुनाव के प्रत्याशी मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास पहुंचे और उनके घर का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी […]

You May Like