देशी पिस्टल और दो कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

इंदौर. चंदन नगर क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को देशी पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी सिरपुर-धार रोड स्थित खाली मैदान में संदिग्ध हालत में घूम रहा था. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और तलाशी में हथियार बरामद किया. आरोपी से हथियार के स्रोत और उसे रखने के मकसद को लेकर पूछताछ की जा रही है.

चंदन नगर पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की तलाश कर रही थी. इसी दौरान सिरपुर-धार रोड के खाली मैदान में एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मलिक उर्फ लक्की शेख निवासी नूरानी नगर बताया. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और दो कारतूस मिले. पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. अब उससे पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि पिस्टल कहां से हासिल की और उसे लेकर मैदान में किस उद्देश्य से पहुंचा था. एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि चंदन नगर पुलिस ने सिरपुर-धार रोड से आरोपी को देशी पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. हथियार के स्रोत और आरोपी के मकसद की जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

डॉलर मार्केट में सेकंड हैंड मोबाइल की ठगी, केस दर्ज

Thu Nov 26 , 2026
इंदौर. एमजी रोड थाना क्षेत्र के डॉलर मार्केट में सेकंड हैंड मोबाइल की खरीद-बिक्री के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि मार्केट से जुड़े कुछ लोग मोबाइल दिखाने के बहाने दुकानदारों से 40 से 60 हजार रुपए कीमत तक के मोबाइल ले गए. बाद में […]

You May Like