चरक के सीवरेज चैंबर में मिली लाश

उज्जैन। जिला अस्पताल (चरक भवन) में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हडक़ंप मच गया। इमरजेंसी कक्ष के आसपास जो दुर्गंध फैल रही थी, कर्मचारियों ने आसपास खोजबीन की तो सीवरेज चैंबर में लाश पड़ी दिखाई दी।

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि सुबह 10.30 बजे के लगभग अस्पताल स्टाफ ने सूचना देकर बताया कि सीवरेज लाइन के चेंबर में एक युवक की लाश पड़ी हुई है। अस्पताल पहुंचने पर सामने आया कि सुबह से काफी दुर्गंध खेल रही थी। जिसके चलते कर्मचारियों ने सीवरेज चेंबर के केबिन को खुला था। जिसमें लाश पड़ी दिखाई दी। पुलिस ने लाश को बाहर निकाला जो की दो से तीन दिन पुरानी हो चुकी। मृतक का चेहरा पहचानने भी नहीं आ रहा था। पुलिस ने पहले स्टाफ कर्मचारी होने की आशंका के चलते अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। मृतक के पास कोई दस्तावेज भी नहीं मिला जिससे उसके और परिजनों की जानकारी सामने आ सके। फिलहाल मर्ग कायम किया गया है मृतक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।

Next Post

अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

Thu Mar 26 , 2026
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त […]

You May Like