कम नमूने लेने पर खाद्य सुरक्षा इंस्पेक्टर को नोटिस

रीवा:कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई. कलेक्टर ने खाद्यान्न का नियमित परिवहन सुनिश्चित कराते हुए उचित मूल्य दुकानों से पात्र हितग्राहियों को निश्चित समय पर निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिए. उन्होंने समग्र पोर्टल में ई केवाईसी की प्रगति को बढ़ाने तथा खाद्यान्न न लेने वाले हितग्राहियों की सूची का मिलान करने के लिए निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि जिन आठ किसानों को उपज बेचने के उपरांत राशि का भुगतान नहीं किया गया उनका भुगतान कराएं.
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने पेट्रोल पंपों की जाँच करने तथा दुकानों से खाद्य सामग्री के सेंपल लिए जाने के निर्देश दिए. इस दौरान बताया गया कि 24 पेट्रोल पंपों की जाँच की जा चुकी है. दुकानों की सतत जाँच कर अमानक नमूने के प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश कलेक्टर ने बैठक में दिए. कम नमूने लेने पर खाद्य सुरक्षा इंस्पेक्टर इंन्द्रजीत सिंह को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए.

इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत खाद्य सुरक्षा से संबंधित प्रकरण में अभिलाष शुक्ल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए. कलेक्टर ने जिला रजिस्ट्रार क्वापरेटिव सोसायटी को रिकवरी कम होने व समितियों को भुगतान न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, खाद्य अधिकारी कमलेश ताण्डेकर, उप संचालक कृषि यूपी बागरी, महाप्रबंधक क्वापरेटिव बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

प्रशिक्षण: फिंगरप्रिंट तकनीक से अपराधों के खुलासे को मिलेगी रफ्तार

Sat Jul 19 , 2025
सागर:अपराध अनुसंधान की दक्षता बढ़ाने हेतु पुलिस कंट्रोल रूम सागर में अंगुल चिन्ह (फिंगरप्रिंट) से संबंधित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।प्रशिक्षण का संचालन कार्यवाहक निरीक्षक एस. एल चौधरी एवं सहायक रविन्द्र सिंह राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर पदस्थ विवेचक एवं आरक्षक मददगारों को नेफिस प्रणाली, MCU […]

You May Like