कल पटना में होगी रेलवे समिति की बैठक, सिंगरौली विधायक रखेंगे ट्रेनों के विस्तार का प्रस्ताव

सिंगरौली। पूर्व मध्य रेल क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक कल गुरुवार 28 अगस्त को पटना में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह बतौर सदस्य शामिल होंगे और सिंगरौली क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखेंगे।

विधायक शाह ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से सिंगरौली रेल मंडल की घोषणा को लागू करने, सिंगरौली से भोपाल, निजामुद्दीन, इंदौर और टनकपुर तक नई ट्रेनों की शुरुआत एवं पुरानी ट्रेनों को नियमित करने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही सिंगरौली भोपाल वंदेभारत ट्रेन, पटना भोपाल राजधानी एक्सप्रेस वाया सिंगरौली-जबलपुर तथा चौपन कटनी पैसेंजर ट्रेन के पुनः संचालन का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

रेलवे स्टेशन से जुड़ी समस्याओं पर भी विधायक चर्चा करेंगे, जिसमें स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, सेड की लंबाई बढ़ाना, साफ-सफाई, महदेइया स्टेशन पर ठहराव, रेलवे कॉलोनी के सड़क व आवासीय मरम्मत, खेल मैदान में बाउंड्रीवॉल और लाइटिंग सहित सामुदायिक भवन का निर्माण जैसे मुद्दे शामिल होंगे।

सिंगरौलीवासियों की बहुप्रतीक्षित रेल मांगों को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है।

Next Post

पत्रकारिता समाज का दर्पण, संकट परिवर्तन का संकेत 

Wed Aug 27 , 2025
भोपाल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल बुधवार को सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह आयोजन भोपाल स्थित हिंदी मेल भवन में संवाद हस्तियों से बात सेंट्रल प्रेस क्लब के साथ […]

You May Like