रिश्वत मांगने के आरोप में पटवारी निलंबित

श्यामपुर। ग्राम पथरिया तत्कालीन हल्का गढ़ी बगराज एवं वर्तमान में सीलखेडा में पदस्थ पटवारी जितेन्द्र कुमार शर्मा को अवैध राशि की मांग संबंधी शिकायत के मामले में एसडीएम तन्मय वर्मा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. प्राप्त शिकायत में ग्रामीणों द्वारा पटवारी पर बीपीएल कार्ड, जमीन का पट्टा सहित अनेक राजाव संबंधी कार्यों के लिए राशि की मांग करने संबंधी आरोप लगाए गए थे। तहसीलदार श्यामपुर द्वारा शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3(1)(एक), (दो) एवं (तीन) का उल्लंघन पाए जाने पर विभागीय जांच प्रस्तावित की गई है. निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय तहसीलदार तहसील सीहोर ग्रामीण, जिला सीहोर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी. साथ ही तहसीलदार श्यामपुर हल्का सीलखेड़ा क्रमांक 08 का प्रभार तत्काल अन्य पटवारी को सौंपकर शासकीय अभिलेखों की विधिवत सुपुर्दगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. संबंधित के विरुद्ध आरोप पत्र पृथक से जारी किया जाएगा.

 

Next Post

कार्यशाला में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sun Sep 13 , 2026
सीहोर। पीएमश्री कॉलेज में ईको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में माटी गणेश-हरित गणेश कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा निर्माण, प्राकृतिक रंगों के उपयोग तथा जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के प्रति जागरूक करना रहा. प्रभारी प्राचार्य डॉ. […]

You May Like