बिना परमिट चल रहे तीन स्कूल वाहन जब्त

सिंगरौली:परिवहन विभाग ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से बिना परमिट के दौड़ने वाले दो बस और एक मैजिक वाहन पकड़ा है। विभाग ने पकड़े गए वाहनों को परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया है। वहीं 9 जप्त वाहनों से 1 लाख 1 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है। परिवहन विभाग के इस कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप मचा है।
मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर कई दिनों से जिले भर में चेकिंग अभियान चल रही है। चेकिंग अभियान के दौरान बैढ़न और विन्ध्यनगर बिना परमिट के चल रही दो बसों सहित एक मैजिक को पकड़ा। बस में क्षमता से अधिक बच्चे भी बैठे थे। वहीं बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे 9 वाहनों को जप्त किया गया था। जहां जप्त वाहनों से 1 लाख 1 हजार रुपए राजस्व वसूला है। परिवहन अधिकारी ने कहा है कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Next Post

त्योहार पर यात्रियों को बड़ी राहत, सात जोड़ी ट्रेनों के फेरे बढ़े

Tue Aug 26 , 2025
इंदौर: यात्रियों की बढ़ती मांग और त्योहारों के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों में विस्तार कर दिया है.रतलाम मंडल जनसंपर्क विभाग के अनुसार, ये ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय और कोच संरचना के साथ ही संचालित होंगी, केवल उनकी अवधि […]

You May Like