गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा की एसिड पीने से हुई थी मौत, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में पुष्टि

भोपाल। गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा रही रोशनी की शार्ट पीएम रिपोर्ट में एसिड़ पीने से मौत की पुष्टि हुई है. कोहेफिजा थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है. 19 वर्षीय छात्रा रोशनी की मंगलवार को संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया.

रोशनी कोहेफिजा इलाके में निजी छात्रावास में रहती थी. रोशनी जिस कमरे में रहती थी वहां के बाथरूम में उसे अचेत अवस्था में देखा गया. रोशनी के पास से मिली एसिड़ को बोतल भी को जब्त किया गया है. मर्ग कायम कर कोहेफिजा थाना पुलिस ने जांच कर रही है. रोशनी के बारे में कथित तौर पर यह जानकारी सामने आई है कि उस पर पढ़ाई का तनाव लगातार बना हुआ था, जिसे वह झेल भी नहीं पा रही थी. एक सप्ताह पहले रोशनी अपने गृह नगर अलीराजपुर से भोपाल आई थी. रोशनी की आकस्मिक मौत से उसके परिजन परेशान हैं. बता दें कि रोशनी ने 4 महीने पहले एमबीबीएस में एडमिशन लिया था. रोशनी की अचानक मौत की घटना सामने आने पर उसके सहयोगी भी चिंतित हैं. कोहेफिजा पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.

Next Post

व्यवसायी के साथ डेढ़ लाख की ठगी, निवेश के नाम पर जालसाजों ने भेजा लिंक

Wed Feb 11 , 2026
भोपाल। पिपलानी थाना इलाके में एक व्यवसायी के साथ करीब डेढ़ लाख रूपए की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित ने थाने में अज्ञात सायबर जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. पिपलानी पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक व्यवसायी […]

You May Like