
भिण्ड: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के निवास पहुंचकर उनके पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने विधायक कुशवाह के स्वर्गीय पुत्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। पुष्पेन्द्र कुशवाह का गंभीर बीमारी के कारण असामयिक निधन हो गया था।
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने शोकाकुल परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में इस गहरे आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
