छतरपुर: धार्मिक जुलूस में आचार संहिता के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए छतरपुर एसपी अगम जैन ने लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे और यातायात थाना प्रभारी बृहस्पति साकेत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुए एक धर्म विशेष के जुलूस में दोनों अधिकारी घोड़े पर सवार होकर धर्म विशेष का झंडा हाथों में थामे दिखाई दिए और धार्मिक नारेबाजी में शामिल हुए। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने इसे आचार संहिता और विभागीय अनुशासन के विपरीत मानते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज की है।
एसपी ने दोनों अधिकारियों से चार दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। यदि समय पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है और अब सभी की नजरें दोनों अधिकारियों के जवाब पर टिकी हुई हैं।
