
भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है.
जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय यतेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह अप्सरा टाकीज के पास रहते थे और सुभाष नगर फाटक के पास दुकान चलाते थे. कुछ दिन पहले यतेन्द्र की दुकान अतिक्रमण अमले ने हटाई थी. यतेन्द्र की पत्नी बीते कुछ सालों से बीमारी से ग्रसित हैं और वह अपने मायके गाडरवारा में रह रही हैं. यतेंद्र के परिजनों के मुताबिक कुछ महीने से उन्हें पेट की बीमारी थी लेकिन किसी बात को लेकर कोई तनाव में वह नहीं दिखते थे. परिजनों ने फंदे पर उनका लटकता शव देखा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया. ऐशबाग थाना पुलिस को मौके पर सुसाइड़ नोट भी बरामद नहीं हुआ. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
