
भोपाल। परवलिया थाना इलाके में एक बाइक सवार की ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आ जाने से मौत हो गई. गुरुवार को हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक का भी इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय मनोज विश्वकर्मा सुबह के करीब साढ़े दस बजे काम पर जाने के लिए बाइक से निकला था. मनोज जब ग्राम रसूलिया के पास मेन रोड पर पहुंचे थे. तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली की वह चपेट में आ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के दौरान ट्रैक्टर के पहिये मनोज के ऊपर चढ़ा गए. उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया. लोगों का कहना है कि हादसे के दौरान ट्रैक्टर ट्राली सहित खेत में इसके बाद जाकर पलट भी गया. हादसे में ट्रैक्टर चालक को भी गंभीर चोट आई है.
