टीएचडीसी कंपनी पर बिना सूचना मकान गिराने का आरोप

सिंगरौली। टीएचडीसी अमिलिया कोल माइंस पिड़रवाह के अधिकारियों पर बिना सूचना दिए दो भाइयों का पुश्तैनी मकान गिराने का आरोप लगा है। आज मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में ग्राम पिड़रवाह निवासी लक्षनधारी सिंह एवं सुखलाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय और उचित मुआवजे की मांग की। शिकायत में बताया गया कि 30 जून 2023 को कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी अनुपस्थिति में मध्यरात्रि को मकान गिरा दिया। इससे घर में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। दोनों भाइयों का आरोप है कि विस्थापन सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया और न ही विस्थापन का कोई लाभ दिया गया। मकान गिराए जाने के बाद से वे परिवार सहित बंधा में किराये के कमरे में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कंपनी से आवास एवं किराया उपलब्ध कराने के साथ परिवार के भरण-पोषण के लिए रोजगार दिलाने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार घटना की सूचना बरगवां थाने में भी दी गई थी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।

Next Post

श्रीलंका के देर से किए गए संघर्ष के बावजूद रावलपिंडी टेस्ट पर पाकिस्तान की पकड़ मजबूत

Tue Nov 10 , 2026
रावलपिंडी, 10 नवंबर (वार्ता) पाकिस्तान ने रावलपिंडी टेस्ट पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। दूसरे दिन मंगलवार का खेल खत्म होने तक, श्रीलंका के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को आउट करने के बाद पाकिस्तान के पास पहली पारी में अच्छी बढ़त है। डेब्यू कर रहे साकिब खान के दो विकेट […]

You May Like