84 के दंगों में शहीद हुए सिखों को किया याद

ग्वालियर। फूलबाग गुरुद्वारे में सिक्ख फोरम ने 1984 के अकाल तख्त अमृतसर में हुए कत्लेआम में मारे गए पुरुष महिलाए व बच्चो के लिए सिक्ख समाज द्वारा अरदास कर शहीदो को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर एचएस कोचर, गुरचरण सिंह, पूर्व प्रधान हरपाल सिंह, गुरचरण सिंह, कुलवंत सिंह रनदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह सचदेवा मौजूद रहे।

*गुरु अर्जुन देव का 420वां शहीदी पर्व 18 जून को*

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, बिरला नगर हजीरा में सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का 420वां शहीदी पर्व 18 जून को मनाया जाएगा। गुरु सिंह सभा सेवा संभाल समिति के मुख्य सेवादार वीर सिंह ने बताया, 12 जून से सप्ताह पाठ साहिब का शुभारंभ होगा जबकि 18 जून को सुबह 8 बजे भोग सप्ताह पाठ साहिब होगा। इसके बाद सुबह 9 बजे से मीठे जल की छबील का आयोजन किया जाएगा। समिति ने संगत से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Next Post

गुलखेड़ी गांव में जेसीबी से ढहाए अवैध अतिक्रमण

Mon Jun 8 , 2026
बोड़ा। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं एसपी अमित तोलानी के निर्देशन में राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गुलखेड़ी में अवैध अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन मकानों पर कार्रवाई की जा रही है, उनके मालिकों […]

You May Like