स्व. डॉ. दर्शन सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर कल लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विवेक तन्खा आएंगे

ग्वालियर। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. दर्शन सिंह की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. डॉ. दर्शन सिंह मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के सहयोग से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर 28 नवंबर, शनिवार को प्रातः 9 बजे से इंटेक गार्डन, हजीरा पर आयोजित होगा।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, सर्जरी एवं मेडिसिन संबंधी निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया जाएगा। साथ ही ईसीजी, बीपी एवं शुगर की जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक तन्खा एवं विशेष अतिथि के रूप में सांसद अशोक सिंह उपस्थित रहेंगे।
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री मितेंद्र दर्शन सिंह ने ग्वालियर शहर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट से पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को MCOCA मामले में जमानत, ट्रायल में सहयोग की शर्त पर मिली राहत

Fri Nov 27 , 2026
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) से जुड़े मामले में जमानत प्रदान कर दी है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश सिंह की पीठ ने राहत देते हुए स्पष्ट किया कि बाल्यान को मुकदमे […]

You May Like