सीहोर। पीएमश्री कॉलेज में ईको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में माटी गणेश-हरित गणेश कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा निर्माण, प्राकृतिक रंगों के उपयोग तथा जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के प्रति जागरूक करना रहा. प्रभारी प्राचार्य डॉ. नितिन बातव ने कहा कि आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोडऩा वर्तमान समय की आवश्यकता है. ईको क्लब प्रभारी मधुरिमा तिवारी ने विद्यार्थियों को मिट्टी की प्रतिमा, प्राकृतिक रंग, बीजयुक्त प्रतिमा एवं पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन की प्रक्रिया समझाई. इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने एक गणेश प्रतिमा-एक बीज-एक हरित भविष्य का संदेश दिया.
