रेलवे ट्रैक पर मिले वृद्ध और महिला के शव

सतना : रेलवे ट्रैक पर दो अलग अलग स्थानों पर वृद्ध और महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस द्वारा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं उनकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं.मझगवां थाने से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया.

मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने पाया कि मानिकपुर-सतना रेलखण्ड पर चितहरा और खुटहा रेलवे स्टेशन के बीच एक वद्ध का शव पड़ा हुआ था. यह शव अप रेलवे ट्रैक पर पिलर क्रमांक 1210/3 पर पाया गया. पुलिस द्वारा आस पास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया. लेकिन वहां पर मौजूद कोई भी व्यक्ति मृतक की पहचान नहीं कर सका. जिसे देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं.
 जांच कर रही पुलिस
रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की दूसरी घटना शहर के नजीराबाद के पीछे से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन पर भी सामने आई. जहां पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मर्चुरी के लिए भेज दिया गया. वहीं मृतका की पहचान के प्रयास शुरु कर दिए गए. मृतका की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई गई. प्रथम दृष्ट्या किसी ट्रेन की टक्कर से महिला की मौत होने की संभावना जताई जा रही है.

Next Post

शिक्षाविद और प्रशासक प्रो के. बी. पांडेय का सार्वजनिक सम्मान

Wed Oct 29 , 2025
सतना:विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रांत संघ चालक और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे प्रख्यात शिक्षाविद व प्रशासक प्रो. कृष्ण बिहारी पांडे ने अच्छे गुरु शिष्य का वर्णन करते हुए कहा कि जब शिष्य अपने गुरु के पास आता है, तो गुरु की भूमिका […]

You May Like