शिवपुरी में बस से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

शिवपुरी। शिवपुरी में बस से टकराई बाइक पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएच 46 पर यह हादसा हुआ। ये युवक पीओपी का काम करने कोलारस जा रहे थे।घायलों में सहीशपुरा निवासी वसीक अली(32) और वकार खान शामिल हैं। शिवपुरी के एनएच 46 पर बाइक सवार दो युवक बस के पीछे जा घुसे, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना रविवार को देहात थाना क्षेत्र मे हुई।

Next Post

करणी सेना प्रमुख शेरपुर गिरफ्तार,भीड़ पर आंसू गैस और वाटर कैनन

Sun Jul 13 , 2025
हरदा : कल हरदा थाने का घेराव करते समय करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत सहित अन्य करणी सैनिकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। उसके बाद करणी सेना जिलाध्यक्ष सहित अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद समर्थकों सहित सर्व समाज ने रात […]

You May Like