
हरदा : कल हरदा थाने का घेराव करते समय करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत सहित अन्य करणी सैनिकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। उसके बाद करणी सेना जिलाध्यक्ष सहित अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद समर्थकों सहित सर्व समाज ने रात से ही हरदा इंदौर रोड पर चक्काजाम कर रखा था। रविवार को करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर भी हरदा आए थे।वही प्रदेश के कई जिलों से करणी सैनिक हरदा पहुंच रहे थे। इस दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले छोड़े। वाटर कैनन से भीड़ को कंट्रोल किया गया। प्रदर्शन में शामिल करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जिले में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिद्धार्थ जैन ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जारी आदेश अनुसार जिले की राजस्व सीमा में एक ही स्थान पर भीड़ अर्थात 4 या 4 से अधिक व्यक्तियों के समूह एकत्रित होना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आएगा। राजपूत छात्रावास के अंदर निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया , पुलिस वालो ने , समाज ने सीएम से मांग की, न्यायायिक जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करे: चौहान
रविवार को हरदा पुलिस प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ राजपूत छात्रावास पहुंचा। छात्रावास के अंदर जहां समाज के युवाओं की बैठक चल रही थी। अचानक पुलिस अंदर आई एवं लाठी चार्च किया एवं समाज की निजी संपत्ति को नुकसान पहुचाया । जारी प्रेस विज्ञप्ति में राधेश्याम सिंह चौहान जिलाध्यक्ष राजपूत परिषद हरदा ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने जिस प्रकार घटना की वो निंदनीय ओर शर्मनाक है। पुलिस की इस प्रकार की घटना से समाज में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से निवेदन करते हैं इस घटना की न्यायिक जांच की जाए एवं हमारी छात्रावास के अंदर जो सीसीटीवी लगे हैं उसकी जांच की जाए।जिसे की सही जानकारी मिल सके एवं आज जितने भी साथी जेल में डाले है उनको रिहा किया जाए एवं समाज को न्याय दिया जाए एवं जो सामाजिक लोगो की गाड़ियों पर तोड़ी गयी हैं उन पर कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर-एसपी को बर्खास्त करें -जीतू बोले
हरदा की घटना पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर कलेक्टर एवं एसपी की भूमिका पर उठाए सवाल। पटवारी ने दोनों अफसरों की बर्खास्तगी की मांग की। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा- हरदा में करणी सेना व राजपूत समाज के साथ हुई पुलिस बर्बरता निंदनीय है। फिर साबित हो गया कि मोहन सरकार में न्याय और अधिकार की बात करना अपराध है!
एसपी-कलेक्टर अन्याय कर रहे – विधायक दोगने
विधायक आर के दोगने ने कहा कि ऐसा लगता है अंग्रेजों के जमाने का शासन आ गया है। जो लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं, उनसे बर्बरता की जा रही है। अंदर घुसकर पीटा जा रहा है। जेसीबी से उनकी गाड़ियां तोड़ी जा रही है। एसपी और कलेक्टर अन्याय कर रहे हैं। हरदा में पहली बार ऐसी घटना हुई है।
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को जाम खत्म करने की समझाइश दी जा रही थी, नहीं मानने पर रविवार सुबह वाटर कैनन चलाया गया। इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए। लाठीचार्ज कर धरना दे रहे लोगों को हटाया।
एसपी अभिनव चौकसे ने विडियो जारी कर कहा कि राजपूत छात्रावास का जो बच्ची का जो विडियो वायरस हो उस संबंध में मैं यह बताना चाहता हूं कि बच्ची को पुलिस के द्वारा चरा सी भी चोट नहीं पहुंचाई गई है। इसकी पूर्णतः जांच कर ली गई है। साथ ही दो दिवसीय चल रहे घटनाक्रम के बाद एसपी अभिनव चौकसे ने कहा है कि पुलिस द्वारा आरोपी का कोर्ट में चालान पेश करने के दौरान सुनील राजपूत,आशीष राजपूत एवं उनके साथियों द्वारा आरोपी को उन्हें सौंपकर स्वयं न्याय करने की बात कही गई,जो असंवैधानिक है।
