कोटक महिंद्रा बैंक को तीसरी तिमाही में 4,924 करोड़ रुपये का मुनाफा

हैदराबाद, 24 जनवरी (वार्ता) कोटक महिंद्रा बैंक को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में समेकित आधार पर 4,924 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो सालाना आधार पर पांच प्रतिशत अधिक है।

बैंक के निदेशक मंडल की शनिवार को हुई बैठक में वित्तीय परिणामों को मंजूरी प्रदान की गयी। तिमाही के दौरान ब्याज से प्राप्त आय 17,507 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो सालाना आधार पर 5.25 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं, बैंक ने ग्राहकों को 7,384 करोड़ रुपये का ब्याज दिया।

इस दौरान गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) के मामले में बैंक का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। उसका सकल एनपीए एक साल पहले के 1.50 प्रतिशत से घटकर 1.30 प्रतिशत पर आ गया जबकि शुद्ध एनपीए 0.41 प्रतिशत से कम होकर 0.31 प्रतिशत पर रहा।

आलोच्य तिमाही में बैंक द्वारा दिये गये शुद्ध ऋण में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 4,80,673 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। कुल औसत जमा भी 15 फीसदी बढ़कर 5,26,025 करोड़ रुपये रहा। चालू खाता जमा के औसत में 14 प्रतिशत और सावधि जमा में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बचत खातों में जमा राशि का औसत सालाना 12 प्रतिशत बढ़ा है।

Next Post

स्वियाटेक ने लड़खड़ाने के बाद चौथे राउंड में जगह बनाई

Sat Jan 24 , 2026
मेलबर्न, 24 जनवरी (वार्ता) दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने शनिवार को दूसरे सेट में मुश्किलों से उबरते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे राउंड में 31वीं सीड एना कालिंस्काया को हराया। रॉड लेवर एरिना में रात के सेशन में, छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने एक घंटे […]

You May Like