निगम लागू कर रहा है बीट डिजिटल सिस्टम

सफाई की जानकारी और फीडबैक देगी जनता

इंदौर: नगर निगम अब सफाई में पुलिस थाने जैसा बीट सिस्टम लागू कर रहा है. इसको डिजिटल सिस्टम से मॉनीटर किया जाएगा. जनता सफाई को लेकर अपना फीडबैक देगी. इसके लिए निगम के डिजिटल एप पर जानकारी होगी. खास बात यह है कि इसमें वार्ड के सफाई को स्टार के माध्यम से रेटिंग का ऑप्शन भी मिलेगा.नगर निगम स्वच्छता को लेकर सफाई मित्रों का डिजिटल बीट सिस्टम लागू कर रहा है.

इसके तहत वार्ड के मोहल्ले और कॉलोनियों में तैनात सफाई मित्रों के नाम सहित जानकारी उपलब्ध रहेगी. जनता को मालूम रहेगा कि कौन सा सफाई मित्र उनके क्षेत्र और कॉलोनी में सफाई कर रहा है. यदि मोहल्ले और कॉलोनियों में सफाई नहीं हो रही है? सफाईकर्मी नहीं आया है, तो उसकी जानकारी भी निगम के सफाई डिजिटल बीट सिस्टम से अधिकारियों को दे सकते है अथवा मिल जाएगी. यदि रेगुलर सफाई नहीं हो रही है, या सफाई बेहतर या खराब है. इसकी स्टार रेटिंग भी दर्ज होगी. यह व्यवस्था नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले लागू कर देगा. साथ ही हमेशा के लिए शहर में सफाई बीट सिस्टम से अधिकारियों को भी जानकारी रहेगी कि कौन कहां तैनात है? उससे कारवाई करने और सुचारू रूप से सफाई संचालन में मदद मिलेगी.

मॉनीटरिंग करने में आसानी होगी : मिश्रा
अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि सफाई मित्रों के बिग डिजिटल सिस्टम शुरू कर रहे है. इसमें स्टार रेटिंग से लेकर सफाई का बेहतर और खराब जैसे ऑप्शन मिलेंगे. अधिकारियों के मॉनिटरिंग करने में आसानी होगी। साथ ही जनता की शिकायत का हल भी जल्दी होगा.

Next Post

मैट्रो के सिस्टम का निरीक्षण कर लौटे चीफ सेफ्टी कमिश्नर

Thu Jan 23 , 2025
इंदौर:मेट्रो रेल के कमर्शियल रन के पहले डिपो और रोलिंग स्टॉक सिस्टम का निरीक्षण कर मेट्रो रेल के सीएनआरसी वापस दिल्ली लौट गए. इस दौरान उन्होंने स्थानीय मेट्रो के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से भी कोई चर्चा नहीं की, लेकिन प्रशासमीय भवन में सबको उपस्थित रहने का जरूर कहा था. […]

You May Like