जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी में ब्राउन मोस्टेन इंटरनेशनल क्लाइंट काउंसलिंग प्रतियोगिता के राष्ट्रीय राउंड शुरू

भोपाल। जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी (JLU) में ब्राउन मोस्टेन इंटरनेशनल क्लाइंट कंसल्टेशन कॉम्पिटिशन 2026 के नेशनल सेलेक्शन राउंड (इंडिया) का शुभारंभ किया गया। इंटरनेशनल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यह वैश्विक स्तर की प्रतिष्ठित क्लाइंट-काउंसलिंग प्रतियोगिता है, जिसमें देशभर के शीर्ष नेशनल लॉ स्कूल, केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों सहित प्रमुख विधि संस्थान भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। लॉ फैकल्टी के डीन प्रो. डॉ. सचिन रस्तोगी ने अतिथियों व प्रतिभागी टीमों का स्वागत करते हुए आधुनिक विधिक अभ्यास में अनुभवात्मक शिक्षा और क्लाइंट-सेंट्रिक लॉयरिंग के महत्व पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रोहित आर्य ने कहा कि क्लाइंट काउंसलिंग कानून की बुनियादी कौशल है, जो सहानुभूति, नैतिकता और प्रभावी संवाद पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सफल वकालत की शुरुआत तर्क से नहीं, बल्कि सुनने और विश्वास से होती है तथा मुवक्किल वकालत की जीवनरेखा है।

कार्यक्रम में प्रतियोगिता के नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रो. (डॉ.) एम.आर.के. प्रसाद और डॉ. संध्या राम भी मौजूद रहीं। प्रो. प्रसाद ने प्रतियोगिता की वैश्विक विरासत और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का विवरण सैफ हुसैन ने प्रस्तुत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. यश तिवारी, संयोजक द्वारा दिया गया। आयोजन समिति में सुश्री पारुल अस्थाना, सुश्री मीनाक्षी डांगी और नीरज सिंह सहित प्रतिभागियों, छात्रों और संस्थागत नेतृत्व के सहयोग की सराहना की गई। इस अवसर पर प्रो-वाइस चांसलर डॉ. विवेक खरे, रजिस्ट्रार पंकज दास समेत विश्वविद्यालय के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता 6 से 8 फरवरी तक जारी रहेगी। विजेता टीम को क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में आयोजित अंतरराष्ट्रीय राउंड में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

 

Next Post

बाबूओं के राज से नाराज वकीलों का हल्लाबोल, कलेक्टर कार्यालय को घेरा

Fri Feb 6 , 2026
पांढुरना। राजस्व न्यायालयों में भारी अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन कर राजस्व न्यायालयों की घोर लापरवाही,बाबूओं के राज पर नाराजगी व्यक्त कर अधिवक्ता संघ द्वारा जिला कलेक्टर को पांच सूत्रीय मांग पत्र का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा । नगर के […]

You May Like