प्रताडि़त करने वाले पति एवं ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

जबलपुर: महिला को प्रताडि़त करने वाले पति एवं ससुर के खिलाफ पाटन पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि श्रीमती रुकसाना मंसूरी पति मोहम्मद इरशाद 33 वर्ष निवासी पंचमपुरा कटंगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मायका ग्राम सिमरिया (सुरैया) थाना पाटन में है।

उसकी शादी 11 मई 2018 को मुस्लिम रीति रिवाज से मोहम्मद इरशाद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही छोटी छोटी घरेलू बातों को लेकर पति और ससुर मोहमम्द इशाक उसे मारपीट कर शारीरिक मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे। बीती रात हाथ मुक्के, घूसों से मारपीट की।

Next Post

रंगदारी न देने पर पार्षद से मारपीट, धमकाया, कार में तोडफ़ोड़

Thu Aug 28 , 2025
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत नई बस्ती में बदमाश ने पार्षद से रंगदारी मांग ली, न देने पर पार्षद के साथ मारपीट कर दी और धमकाया। इसके बाद कार में तोडफ़ोड़ कर भाग गया।पुलिस के मुताबिक निशांत झारिया 51 वर्ष निवासी नई बस्ती प्रभात स्कूल के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like