जबलपुर: समर्थन योजना के तहत विपणन वर्ष 2025-26 के लिए मूंग एवं उड़द फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन नीति का इंतजार हो रहा है, जिसके बाद जल्द ही मूंग एवं उड़द के लिए किसानों के पंजीयन शुरू हो जाएगा।जिसके बाद जिले के किसान सहकारी समितियों, एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र एवं साइबर कैफे के माध्यम से पंजीयन करा पाएंगे। पंजीयन केन्द्र पर किसान को आधार संबंधी दस्तावेज, आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर तथा सिकमी नामे की प्रति साथ में लेकर आना अनिवार्य है।
किसानों की फसल हो रही तैयार
किसानों से मिली जानकारी के अनुसार गर्मी के मौसम में उड़द और मूंग की फसल खेतों में लगी हुई है, जो की पकने के लिए तैयार हो चुकी है।
उसी क्रम में अब यह फसल धीरे-धीरे अपने स्वरूप में आ रही है और कुछ फसलों पर फूल आने भी शुरु हो चुके है। इसके बाद इन फसलों पर फल आना भी शुरू हो जाएंगे और 10 से 15 दिनों में यह फसल पूरी तरह से पकने लगेगी।
