सिवनी में पढ़े श्रेयांस बड़ोदिया ने ढाई करोड़ का पैकेज छोड़ा, यूपीएससी में पाई 194 वीं रैंक 

.

सिवनी। सिवनी से स्कूली पढ़ाई करने वाले श्रेयांस बड़ोदिया ने पहले ही प्रयास में बड़ी कामयाबी हासिल की है. महज़ एक साल की पढ़ाई में उन्होंने 194 वीं रैंक हासिल की. सिवनी के केंद्रीय विद्यालय में आठवीं तक पढ़े श्रेयांश ने मुंबई आईआईटी से बीटेक किया और ढाई करोड़ के पैकेज पर गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर रहे थे लेकिन मन सिविल सर्विसेज में जाने का था इसीलिए सितंबर 2024 में नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी करने लगे और ऑनलाइन कोचिंग, सेल्फ स्टडी से पहले ही प्रयास में कामयाबी हासिल कर की. रेयांस ने बताया कि उन्होंने एक साल तक सोशल मीडिया से दूरी बनाई और सेल्फ स्टडी की, इस दौरान प्रैक्टिक्स के साथ ही मॉक टेस्ट पर ज़्यादा फोकस किया. श्रेयांस के पिता जीडी बड़ोदिया साल 2004 से 2012 तक पीआईयू सिवनी में लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं. रिटायरमेंट के बाद परिवार नर्मदापुरम में बस गया.

Next Post

श्रद्धा सुमन अभियान के तहत दिवंगत पिता का पद रिक्त होते ही  प्रदीप कुमार को मिली अनुकंपा नियुक्ति

Tue Mar 10 , 2026
छतरपुर। जिले में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे “श्रद्धा सुमन” अभियान के तहत लंबित अनुकंपा नियुक्तियों का निराकरण किया जा रहा है। प्रदीप कुमार राजपूत को जनपद पंचायत लवकुशनगर की ग्राम पंचायत ज्यौराहा में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। प्रदीप कुमार के पिता, […]

You May Like