
झाबुआ। राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्य स्मृति एवं विश्व बंधुत्व दिवस पर ब्रम्हकुमारिज संस्था और समाजसेवा प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिव स्मृति भवन, गोपालपुरा में राष्ट्रीय रक्तदान-महादान शिविर आयोजित हुआ। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चले शिविर में 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर संदेश दिया। केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने रक्तदान को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कर पुष्पांजलि दी गई। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और संस्था द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
