जबलपुर: रांझी पुलिस पुलिस ने शराब के कारोबार में लिप्त तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 200 पाव देशी शराब एवं एक्सिस जप्त की गई की गई। पुलिस ने बताया कि शांतिनगर सामुदायिक भवन के सामने दबिश देकर एक्सिस सवार किशन कोल 25 वर्ष निवासी रिछाई सरकारी स्कूल के पास रांझी को पकड़ा।
इसी प्रकार बापूनगर सामुदायिक भवन के सामने घेराबंदी कर राजू सोनकर 42 वर्ष निवासी निवासी बापूनगर रांझी को पकड़ा गया। इसी प्रकार धोबीघाट खंडहर क्वाटर के पास इंद्रानगर में दबिश देते हुये नितिन यादव 23 वर्ष निवासी रविदास मंदिर के पास इंद्रानगर को पकड़ा गया तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
