
रायसेन। जिले के गौहरगंज उप जेल में एक सजायाफ्ता कैदी की संदिग्थ परिस्थितियों में मौत हो गई है।उपजेल गौहरगंज की किचिन में जाकर लोवर से लगाई फाँसी।
आनन फानन में कैदी तिलक सिंह शक्या को औबेदुल्लागंज अस्पताल लाया गया।जहाँ डॉक्टरों ने तिलक सिंह को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना ने गौहरगंज जेल प्रबंधन की सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है।उपजेल के अंदर कैदी का फाँसी लगा लेना जेल प्रशासन की लापरवाही उजागर करता है।
कैदी तिलक सिंह शाक्या उम्र 22 रेप पॉस्को एक्ट में सजा काट रहा था।
मृतक तिलक सिंह शाक्या पिछले आठ महीने से जेल में बंद था।
परिजनों ने गौहरगंज जेल प्रबंधन पर लगाए 12 हजार रुपये रिश्वत मांगने के लगाए गंभीर आरोप।परिजनों ने जेल प्रबंधन पर कैदी तिलक सिंह की हत्या का लगाया गंभीर आरोप।
उपजेल में मुलाकात के दौरान कैदी तिलक शाक्या ने परिजनों को बताया था की जेल में की जा रही है 12000 रुपयों की बड़ी मांग।कैदी ने बताया था की नकदी रुपये नही देने पर की जाती है मारपीट।जेलर यशवंत शिल्पकार ने सभी आरोपो को गलत बेबुनियाद और निराधार बताया है।कैदी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर रोते बिलखते परिजन न्याय की गुहार लगाते रहे।
रायसेन जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र की घटना।
