बेकरी गली में सट्टे का अड्डा, छह सटोरिये पकड़े

इंदौर. तुकोगंज के नारायण सेठ कंपाउंड की बेकरी गली में चल रहे सट्टे के कारोबार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को पकड़ा है. मौके से पुलिस ने 4200 रुपए नकद, सट्टा पर्चियां, कैलकुलेटर और सट्टे के लेन-देन का हिसाब-किताब बरामद किया है.

बेकरी गली में कुछ लोगों के सट्टा लिखने की सूचना मिली थी. टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छह लोगों को सट्टा लिखते हुए पकड़ लिया. तलाशी में उनके पास से 4200 रुपए नकद, सात सट्टा पर्चियां, एक कैलकुलेटर, लीड पेन और हिसाब-किताब की कॉपी मिली. पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवीन पिता बद्रीप्रसाद लोधवाल उम्र 48 साल, मनोज पिता किशोर वर्मा उम्र 40 साल, राम पिता देवीलाल चौहान उम्र 50 साल, मुख्तार पिता महबूब खान उम्र 43 साल, चंद्रभान पिता गुलजारी लाल कुशवाह उम्र 40 साल और हेमराज पिता बाबूलाल कोष्टी उम्र 60 साल के रूप में हुई है. सभी इंदौर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं. तुकोगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस जब्त हिसाब-किताब की कॉपी के आधार पर सट्टे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है.

Next Post

आज खुलेंगे जेल के दरवाजे, 11 बंदियों की सजा पूरी

Fri Aug 14 , 2026
इंदौर. स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय जेल इंदौर से 11 बंदियों की सजा का आखिरी दिन होगा. आजीवन कारावास समेत विभिन्न सजाओं की अवधि पूरी कर चुके इन बंदियों को जेल से रिहा किया जाएगा. इनमें पति की हत्या के मामले में सजा काट चुकी झाबुआ की यावलीबाई और जमीन विवाद […]

You May Like