खजुराहो-उदयपुर सिटी फेस्टिवल स्पेशल को तीन नए स्टॉपेज

ग्वालियर।यात्रियों की मांग पर रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 04141/04142 खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल को बिरारी, मुरैना और हिंडौन सिटी स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया है। नए स्टॉपेज के कारण ट्रेन के समय में संशोधन कर संशोधित समय-सारणी जारी की गई है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार गाड़ी संख्या 04141 खजुराहो से रात 8 बजे प्रस्थान करेगी। यह दरियागंज, छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़ होते हुए रात 11:05 बजे बिरारी पहुंचेगी। इसके बाद झांसी, ग्वालियर होते हुए तड़के 3:10 बजे मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, बयाना होते हुए सुबह 8:04 बजे हिंडौन सिटी पहुंचेगी। आगे श्री महावीरजी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, बूंदी, चंदेरिया, मावली होते हुए शाम 5:50 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04142 उदयपुर सिटी से रात 10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7 बजे हिंडौन सिटी, 10:40 बजे मुरैना, दोपहर 2:35 बजे झांसी, शाम 4:23 बजे बिरारी होते हुए रात 8:45 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

यह सेवा 8 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक संचालित होगी। 04141 प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को खजुराहो से, जबकि 04142 प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को उदयपुर सिटी से चलेगी।

Next Post

संदीपा धर ने आतिश कपाड़िया को दिया कॉमेडी से परिचय कराने का श्रेय

Tue Oct 6 , 2026
मुंबई, 06 अक्टूबर (वार्ता) नेटफ्लिक्स की ‘चुंबक’ अपने मजेदार किरदारों और हल्के-फुल्के हास्य के कारण दर्शकों को पसंद आ रही है। शो में संदीपा धर किरण की भूमिका निभा रही हैं, जो बाकी अजीबोगरीब किरदारों के बीच सबसे समझदार नजर आती हैं। शो का हिस्सा बनने के बारे में संदीपा […]

You May Like