ईरान युद्ध और तेल की कीमतों में वृद्धि पर ट्रंप का बेबाक रुख: “कभी माफी नहीं मांगूंगा, फैसला सही था”

न्यूयॉर्क 15 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने के अपने फैसले का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने साफ कहा कि ईंधन (गैसोलीन) की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी नागरिकों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के बावजूद वे इस युद्ध के लिए “कभी माफी नहीं मांगेंगे।” यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने तर्क दिया कि तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना किसी भी आर्थिक कीमत से कहीं अधिक महत्वपूर्ण और जायज है। nअपने समर्थकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने आम नागरिकों पर ईंधन की ऊंची कीमतों के प्रभाव को दरकिनार किया। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को पेट्रोल के लिए थोड़ा सा अधिक भुगतान करना पड़ रहा है, तो उन्हें यह याद रखना चाहिए कि यह एक दुष्ट देश को परमाणु शक्ति बनने से रोकने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कीमतें 4 डॉलर प्रति गैलन पर पहुंचना स्वीकार्य है और उन्होंने बिल्कुल सही कदम उठाया है। गैर-लाभकारी संगठन अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में नियमित गैसोलीन की औसत कीमत लगभग 4.07 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई है। यह एक महीने पहले 3.85डॉलर और एक साल पहले 3.16 डॉलर ही थी। गौरतलब है कि लगभग छह महीने से जारी ईरान संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है और वैश्विक तेल आपूर्ति पर गहरा दबाव बना हुआ है।

Next Post

"ध्वजारोहण कार्यक्रम" भव्यता एवं उल्लास के साथ संपन्न”

Sat Aug 15 , 2026
इंदौर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हम फाउंडेशन भारत (विजयनगर संस्कृति शाखा, इंदौर) द्वारा देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्ष, उल्लास और अटूट राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ आयोजित किया गया। ध्वजारोहण का यह भव्य कार्यक्रम होटल मेरियट के समीप स्थित प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मातृभूमि […]

You May Like