मैदान मेें सजा था जुआ फड़

जबलपुर: अधारताल पुलिस ने कंचनपुर मैदान में सजे जुआ फड़ पर छापा मार कार्रवाई करते हुए आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से नगद 11 हजार 380 रूपये जप्त किए गए।

टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि कंचनपुर मैदान में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे प्रदीप जैन निवासी दीक्षितपुरा कोतवाली, अभय सोनी निवासी फूटाताल बेलबाग, राहुल ताम्रकार निवासी दीक्षितपुरा मौलाना की गली कोतवाली, आलोक सोनी निवासी समता कालोनी शांतिनगर, अतुल सोनी निवासी कोतवाली, रवि जैन निवासी खटीक मोहल्ला सराफा, बाबर उर्फ जहीरूद्दीन खान निवासी मौलाना की गली, शैलेन्द्र अग्रवाल निवासी घोड़ा नक्काश हनुमानताल को दबोचा गया। जुआडिय़ों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते, 11 हजार 380 रूपये जप्त करते हुये जुआडिय़ों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

बोलेरो से ढुल रही शराब पकड़ाई, दो तस्कर दबोचे

Thu Jul 2 , 2026
जबलपुर: गढ़ा पुलिस ने बोलेरो से ढुल रही शराब पकड़ी है। इसके साथ दो शराब तस्करों को भी दबोचा है। जिनके कब्जे से 150 पाव देशी शराब जब्त की गई है। टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक एमपी 20 टीए 1063 में अवैध शराब […]

You May Like

Play sound