तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार घायल

इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में तेज गति और लापरवाही से चल रही कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.पुलिस के अनुसार, घटना खंडवा रोड स्थित छोटे पावर हाउस के सामने हुई.

वाहन नम्बर एमपी 09 सीवी 5466 के चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए 45 वर्षीय श्रवण बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में श्रवण को गंभीर चोटें आई हैं. तेजाजी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है, पुलिस ने वाहन चालक की पहचान कर ली है और आगे की जांच जारी है.

Next Post

प्रत्येक व्यक्ति सिकलसेल उन्मूलन के लिए अपना योगदान दे

Sun Mar 30 , 2025
राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल इन्दौर: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल आज महात्मा गांधी स्मृति मेडिकल कॉलेज इंदौर में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति सिकलसेल उन्मूलन […]

You May Like