महाकाल मंदिर के शिखर पर स्वर्ण ध्वज की वैदिक विधि से पुनः स्थापना

उज्जैन। महाकाल मंदिर के मुख्य शिखर पर स्थापित स्वर्ण ध्वज मंदिर प्रबंध समिति ने साधारण के बाद मंगलवार को पुर्नस्थापित किया उल्लेखनीय की कुछ दिन पहले शिखर का ध्वज क्षतिग्रस्त हो गया था जिसे समिति ने खुद निकालकर उसे संधारित कराया। मंदिर का यह धर्म ध्वज महाराज विक्रमादित्य एवं कालिदास के काल के है। जो कि दूर से ही दिखाई देता है। महाकाल मंदिर की मान्यता है कि, यदि भगवान के दर्शन नहीं हो पाए तो शिखर दर्शन से ही सभी पापों का नाश होता है। शिखर दर्शनम पाप नाशनम भी कहते है। मंदिर के शिखर पर लगा स्वर्ण मंडित ध्वज पुरातन होने के कारण संधारण के अंतर्गत वैदिक विधान से सुदृढ कर पुर्नस्थापित किया गया। समिति द्वारा शिखर का स्वर्ण मंडित ध्वज विधि पूर्वक उतारा गया था। जिसे उप प्रशासक सिम्मी यादव के मार्गदर्शन में संधारण उपरांत नव श्रृंगारित कर पुन: यथा स्थान पर विधि विधान से पूजन के उपरांत पुर्नस्थापित किया गया। ध्वज पूजन सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल एवं प्रतीक द्विवेदी द्वारा किया गया। इस कार्य को सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से करने हेतु ऊंकारेश्वर मंदिर की छत से मुख्य शिखर पर पहुंंचने के लिए मचान लगाया गया तथा कुशल कारीगरों ने सभी सुरक्षा मापदण्डों का उपयोग करते हुए तांंबे व पीतल से निर्मित 12 किलो ग्राम वजनी स्वर्ण मंडित ध्वज को पुर्नस्थापित किया गया।

Next Post

4200 किलो महुआ लाहन नष्ट, 40 लीटर शराब जब्त

Tue Jun 3 , 2025
छिंदवाड़ा। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग ने पुलपुलडोह और रंगीन खापा गांवों में कार्रवाई करते हुए 4200 किलो महुआ लाहन नष्ट किया और 40 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की। जंगल और डैम किनारे छिपाई गई सामग्री को टीम ने बरामद कर नष्ट किया। कुल 8 प्रकरण […]

You May Like