जिलहरी घाट में मिला लाश के छह टुकड़े करने वाला घातक हथियार

जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत नंदन विहार त्रिमूर्ति नगर में परम सिंह गौंड़ पिता स्व.श्याम लाल ठाकुर 40 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती पटैल मोहल्ला कजरवारा थाना गोराबजार की हत्या करने के बाद शव के छह टुकड़े करने वाले घातक हथियार को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपित होमगार्ड सैनिक उसके पुत्र और दामाद से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार को जिलहरी घाट में फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस आरोपियों को जिलहरी घाट लेकर पहुंची। सुबह करीब 11:30 बजे सर्चिंंग ऑपरेशन शुरू हुआ। गोताखोरों को घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद घातक हथियार मिला जिसे जब्त करने के बाद पुलिस शाम साढ़े चार बजे वापिस लौटीं। इसके पहले पुलिस आरोपियों को मौका-ए-वारदात स्थल पर ले जा गया जहां वारदात का रिएक्शन कराया गया। अपहरण से लेकर कत्ल और फिर शव के टुकड़े करने, लाश को फेंकने समेत अन्य बिन्दुओं पर घटनाक्रम का रिएक्शन और वीडियोग्राफी भी कराई गई।

Next Post

सूर्यदेव ने उगली आग, पारा 41 डिग्री पार

Sat May 17 , 2025
  जबलपुर। शनिवार को पारा 41 डिग्री पर पार हो गया। सुबह से सूर्यदेव के तेवर उग्र रहे। दिन चढ़ते ही सूरज की तपिश और बढ़ गई। गर्म हवाएं लोगों को झुलसाती रही। दिन में ऐसा लग रहा था कि मानो सूर्यदेव आग उगल रहे हो। धूप से बचने लोग […]

You May Like